Edited by शशि मिश्रा | नवभारत टाइम्स | Updated: 24 Dec 2023, 11:39 pm
महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण का मुद्दा पिछले कई साल से महाराष्ट्र की राजनीति को झकझोर रहा है। लेकिन इसका तोड़ अब तक मराठा क्षत्रप शरद पवार से लेकर देवेंद्र फडणवीस और अब एकनाथ शिंदे सरकार तक नहीं निकल पाई हैं। सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर में मराठा आरक्षण पर सबसे बड़ी सियासी दुविधा क्या है? 22 जनवरी को मनोज जरांगे ने पैदल कूच का ऐलान किया है। इसी दिन अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन है।
वहीं, दूसरे दिन 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव है। उसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री समेत सरकार के तमाम मंत्री अयोध्या जाने वाले हैं। ऐसे में, अगर मुंबई में कोई गड़बड़ी हो गई, तो सरकार के लिए उसे संभालना मुश्किल हो जाएगा।
जरांगे का पैदल कूच
सरकार के लिए परेशानी का सबब ये भी है कि मनोज जरांगे पाटील ने मुंबई के लिए पैदल ही कूच करने का ऐलान किया है। ऐसे में, रास्ते में सड़क पर मराठा आंदोलनकारियों के बड़े हुजूम की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
महाराष्ट्र सरकार के लिए मुश्किल
सरकार के सामने मुश्किल यह है कि वह अप्रिय स्थिति होने पर भी मराठा आंदोलनकारियों पर बल प्रयोग से बचना चाहेगी, क्योंकि जलना में मराठा आंदोलनकारियों पर पुलिस लाठीचार्ज के बाद ही राज्य में मराठा आंदोलन ने जोर पकड़ा है और मनोज जरांगे पाटील आंदोलन का नया चेहरा बनकर उभरे हैं। जिनके साथ इस समय पूरा मराठा समाज एकजुट दिखाई दे रहा है।
शिवाजी पार्क भी एक विकल्प
मुंबई मैराथन की वजह से 21 जनवरी को दक्षिण मुंबई में होने वाली गतिविधियों के मद्देनजर मराठा आंदोलन के लिए दादर का शिवाजी पार्क एक विकल्प हो सकता है। मराठा युवाओं के एक दल ने आंदोलन के लिए शिवाजी पार्क को लेकर रविवार को स्थानीय पुलिस के साथ चर्चा की है। मराठा क्रांति मोर्चा के संयोजक वीरेंद्र पवार ने बताया कि मनोज जरांगे पाटील 20 जनवरी को मुंबई आकर आमरण अनशन पर बैठने वाले हैं। उन्होंने अपने भाषण में दादर शिवाजी पार्क और आजाद मैदान दोनों का जिक्र किया है।
दादर का शिवाजी पार्क मैदान एक ऐतिहासिक मैदान है। इस मैदान पर कई दिग्गजों की सभा हो चुकी है। इसलिए, इस मैदान में 20 जनवरी को भूख हड़ताल करने के लिए मराठा समुदाय की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। हमने शिवाजी पार्क हासिल करने को लेकर पुलिस से शुरुआती बातचीत की है, लेकिन मुंबई महानगरपालिका से अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है।
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें